Khajur se ya fir Pani se Iftar karna

Paigame Saiyed Charitable TrustRamdan Fazilat Hadis Khajur se ya fir Pani se Iftar karna
0 Comments

हज़रत सलमान-बिन-आमिर (र) बयान करते हैं कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया : जब तुममें से कोई इफ़्तार करे तो वो खजूर से इफ़्तार करे क्योंकि वो वजह बरकत है। अगर वो न पाए तो फिर पानी से इफ़्तार कर ले क्योंकि वो वजह पाकीज़गी है। अहमद तिरमिज़ी अबू-दाऊद दारमी लेकिन उन्होंने ये नहीं कहा : क्योंकि वो वजह बरकत है। सिर्फ़ इमाम तिरमिज़ी ने ये अलफ़ाज़ एक दूसरी रिवायत से नक़ल किये हैं। अहमद और तिरमिज़ी और अबू-दाऊद और इब्ने-माजा और दारमी
Mishkat 1990
हज़रत अनस (र) बयान करते हैं कि नबी (ﷺ) नमाज़ (मग़रिब) पढ़ने से पहले कुछ ताज़ा खजूरों से इफ़्तार किया करते थे। अगर ताज़ा खजूरें न होतीं तो फिर कुछ छुआरों से और अगर छुआरे न होते तो फिर पानी के कुछ घूँट पी लिया करते थे। तिरमिज़ी अबू-दाऊद और इमाम तिरमिज़ी ने फ़रमाया : ये हदीस हसन ग़रीब है। तिरमिज़ी और अबू-दाऊद।
Mishkat 1991