Itikaf ki Fazilat

0 Comments

हज़रत आयशा (र) से रिवायत है कि नबी (ﷺ) रमज़ान के आख़िरी अशरे में ऐतिकाफ़ करते रहे यहाँ तक कि अल्लाह ने उन्हें वफ़ात दे दी। फिर आप की वफ़ात के बाद पाक बीवियों ने ऐतिकाफ़ किया। (मुत्तफ़क़ अलैह)
Mishkat 2097
हज़रत अबू-हुरैरा (र) बयान करते हैं कि नबी (ﷺ) को हर साल एक मर्तबा क़ुरआन सुनाया जाता था और जिस साल आप की जान क़ब्ज़ की गई इस साल दो मर्तबा सुनाया गया और आप हर साल दस दिन ऐतिकाफ़ किया करते थे। लेकिन जिस साल आप की जान क़ब्ज़ की गई इस साल आप ने बीस दिन ऐतिकाफ़ फ़रमाया : बुख़ारी
Mishkat 2099
हज़रत आयशा (र) बयान करती हैं। जब रसूलुल्लाह ﷺ ऐतिकाफ़ फ़रमाया करते तो आप अपना सिर मुबारक मेरे क़रीब कर देते जबकि आप मस्जिद में होते थे। में आप के कंघी कर देती और आप सिर्फ़ इन्सानी ज़रूरत के तहत ही घर में तशरीफ़ लाया करते थे। (मुत्तफ़क़ अलैह)
Mishkat 2100
हज़रत अनस (र) बयान करते हैं कि नबी (ﷺ) रमज़ान के आख़िरी दस दिन में ऐतिकाफ़ किया करते थे। लेकिन आप ने एक साल ऐतिकाफ़ न किया तो फिर आइन्दा साल आप ने बीस दिन का ऐतिकाफ़ किया। तिरमिज़ी
Mishkat 2102
हज़रत आयशा (र) बयान करती हैं। जब रसूलुल्लाह ﷺ ऐतिकाफ़ करने का इरादा फ़रमाते तो आप ﷺ फ़ज्र की नमाज़ अदा करते और फिर अपने ऐतिकाफ़ की जगह में तशरीफ़ ले जाते। अबू-दाऊद और इब्ने-माजा
Mishkat 2104
हज़रत इब्ने-अब्बास (र) से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने ऐतिकाफ़ करने वाले के बारे में फ़रमाया : वो गुनाहों से रुका रहता है और तमाम नेकियाँ करने वाले की तरह उसे नेकियों का सवाब मिलता रहता है। (जिन को वो पहले किया करता था)
Mishkat 2108*

(*यह हदीस जईफुल असनाद है।)

यूनुस-बिन-यज़ीद ने मुझे ख़बर दी कि नाफ़ेअ ने उन्हें हज़रत अब्दुल्लाह-बिन-उमर (र) के वास्ते से हदीस बयान की कि नबी करीम ﷺ रमज़ान के आख़िरी अशरे (दशक) में ऐतिकाफ़ फ़रमाते थे। नाफ़ेअ ने कहा : अब्दुल्लाह (रज़ि०) ने मुझे मस्जिद में वो जगह भी दिखाई जहाँ रसूलुल्लाह ﷺ ऐतिकाफ़ क्या करते थे।
Sahih Muslim 2781
मूसा-बिन-अक़बा ने नाफ़ेअ से और उन्होंने हज़रत इब्ने-उमर (र) से रिवायत की कि नबी अकरम ﷺ रमज़ान के आख़िरी अशरे (दशक) में ऐतिकाफ़ फ़रमाया करते थे।Sahih Muslim#2780
ज़ोहरी ने उरवा के वास्ते से हज़रत आयशा (र) से रिवायत की कि नबी करीम ﷺ रमज़ान के आख़िरी दस दिनों में ऐतिकाफ़ फ़रमाया करते थे, यहाँ तक कि अल्लाह ने आप को वफ़ात दी। फिर आप ﷺ की पाक बीवियाँ आप ﷺ के बाद (आख़िरी अशरे (दशक) में) ऐतिकाफ़ करती रहीं।
Sahih Muslim 2784